डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं
Chandauli News - डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की

डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद।
भाजपा की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की देर रात सकलडीहा के दुर्गापुर, दरियापुर, इब्राहिमपुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं।
भाजपा की ओर से पूरे देश एवं प्रदेश में भाजपा के सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी प्रतिदिन दलित बस्ती में पहुंचेंगे। जहां पांच दलित व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सम्मान में उनके पंचस्थली तीर्थ निर्माण एवं विकास में किए गए सरकार के कार्यों से अवगत कराएं। आंबेडकर के नाम पर छपी पुस्तिकाओं को दलित समाज के प्रबुद्ध वर्ग से मिलकर देंगे। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय दुर्गापुर ग्राम सभा में पहुंचकर शिक्षक एवं ग्राम प्रधान देवचंद्र राम से मिलकर विचार विमर्श किया। साथ ही पांच लोगों का नामित कर बाबा साहब के विचारों से लोगों को अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही कहा कि इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी उन तक पहुंचाएं। इसके बाद वह सकलडीहा दलित बस्ती में सोबरन प्रसाद से मुलाकात कर चर्चा की। वहीं दरियापुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कामता राम के आवास पर दलित समाज के लोगों से मिलकर विचारों को साझा किया। इसके बाद देर रात पूर्व मंत्री बहरवानी गांव सभा में सकलडीहा पूर्वी मंडल के मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान जयप्रकाश चौहान के आवास पर पहुंचकर मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सर्वेश कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख वधेश सिंह, उमाशंकर सिंह, हरिवंश उपाध्याय, रामसुंदर चौहान, राजेश सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।