Celebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar A Seminar on Agricultural Reforms and Women s Empowerment अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी प्राथमिकता, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCelebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar A Seminar on Agricultural Reforms and Women s Empowerment

अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी प्राथमिकता

Chandauli News - चंदौली। संवाददाता अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी प्राथमिकता अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी प्राथमिकता अहिल्याबाई होल्क

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 22 May 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी प्राथमिकता

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। सिंचाई के लिए नहरे, तालाबों एवं जलाशयों का निर्माण कराया। उनकी नीतियों ने किसानों में कृषि के प्रति उत्साह जगाया। उन्होंने कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन करवाया। यहां किसान नयी तकनीकी से परिचित हुए। विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर फल, सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहन किया। इससे किसनो की आय में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां वर्तमान स्वर का लोकल अवधारणा की प्रेरणा बनती है।

अहिल्याबाई ने महेश्वर में हथकरघा आधारित कुटूर उद्योग स्थापित किया। गुजरात और अन्य क्षेत्रों से बुनकरों को बुलाकर उन्हें घर और व्यापार की सुविधा दी। पहले सूती साड़ियां बनती थी। बाद में रेशमी और जारी की साड़ियों का उत्पादन शुरू हुआ। किले की दीवारों से प्रेरित डिजाइनों ने माहेश्वरी साड़ियों को विशिष्ट पहचान दी। किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाने के लिए कर्ज माफी और बाजार व्यवस्था को श्राद्ध किया। इस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला और व्यापार में वृद्धि हुई। उन्होंने महिलाओं की मान-सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया। इससे पहले महिलाओं को केवल घरों में थोड़ा बहुत पढ़़ने का चलन था। इससे आगे स्कूल शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार मिला। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर सुजीत जायसवाल, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, राकेश मिश्रा, किरन शर्मा, प्रियंका तिवारी, रेनू सिंह, प्रेम नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, इंद्रजीत, सन्तोष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।