Celebration of Lord Ram s Birth Festival in Maharani Village with Community Support भाजपा सरकार ने सनातन धर्म को दिलाई विश्वस्तर पर पहचान, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCelebration of Lord Ram s Birth Festival in Maharani Village with Community Support

भाजपा सरकार ने सनातन धर्म को दिलाई विश्वस्तर पर पहचान

Chandauli News - फोटो-25- महरानी गांव में आयोजित श्रीरामजन्मोत्सव कार्यक्रम पर संबोधित करते हुए कैंबिनेट मंत्री अनिल राजभरफोटो-25- महरानी गांव में आयोजित श्रीरामजन्मोत

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 9 April 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार ने सनातन धर्म को दिलाई विश्वस्तर पर पहचान

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तुलसी आश्रम के समीप महरानी गांव में आदर्श युवक कीर्तन समिति की ओर से भगवान श्रीराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में समिति की ओर से भगवा झंडा लहराया गया। मुख्य अतिथि अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म से विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति और परंपरा को पहचान मिली है। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराये जाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने विश्व स्तर पर सनातनी धर्म परंपरा और संस्कृति की पहचान दिलाया। लाखों करोड़ों लोगों ने प्रयागराज के महाकुंम्भ में स्नान कर विश्व रिकार्ड कायम किया। कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और देशवासियों को कुचलने वाले गाजियों पर प्रतिबंध होने लगा है। आज फिर से गांव गांव में भारतीय सनातन धर्म का परचम लहराने लगा है। इसके पहले भगवान श्रीराम मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। अंत में ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान कराये जाने का भरोसा दिया। सभी की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर मंहत सिंह, शिव मंगल बियार, विजय पांडेय, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा, रंजय पांडेय, विनोद पटवा, पप्पू सिंह, अमरजीत राजभर, गिरधारी राजभर, मिश्री राजभर, दीपू सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।