Firing Incident in Nagla Samman Village Leaves Woman Injured Amid Ongoing Dispute नगला समन में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFiring Incident in Nagla Samman Village Leaves Woman Injured Amid Ongoing Dispute

नगला समन में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

Etah News - गांव नगला समन में दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर फायरिंग हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर अलीगढ़ रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 22 April 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
नगला समन में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

गांव नगला समन में रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख महिला को अलीगढ़ रेफर किया गया है। फायरिंग की सूचना पर एएसपी और सीओ मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेने के लिए पहुंच गए। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली देहात के गांव नगला समन में भूपेंद्र और अश्वनी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव के लोगों ने मामला शांत कर दिया। आरोप है कि इसी समय भूपेंद्र ने फोन कर कुछ लोगों को बाहर से बुला लिया। इसी समय फायरिंग कर दी। जैसे ही गोली चली तो घर के बाहर बैठी कुसुमा देवी पत्नी कालीचरन निवासी नगला समन के जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर गई। आंख के पास गोली लगने महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसएचओ कोतवाली देहात आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में एएसपी राजकुमार और सीओ सिटी अजय रॉय पहुंचे और घायल के घरवालों से जानकारी ली। घायल महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसएचओ आरके सिंह का कहना है कि गांव नगला समन में दो पक्षों में फायरिंग हुई है। इसमें एक महिला के आंख के पास छर्रे लगने से घायल हो गई।

बेटा बोला मां का क्या कसूर, आंख हुई खराब, कड़ी कार्रवाई करेंगे

अलीगढ़ में मां का उपचार करा रहे बेटा रोहित ने बताया कि घटना में मां का क्या कसूर था। दोनों पक्षों में से किसी को भी नहीं जानते। घटना के समय बाहर थे। बताया कि दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई कराएंगे। बताया कि मां की एक आंख खराब हो गई है साथ ही सिर में दस टांके भी आए हैं। मां का उपचार कराने के बाद मामले में पुलिस को तहरीर देंगे।

गांव नगला समन में दो पक्षों में फायरिंग हुई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। एक महिला घायल हुई है। इन्हे रेफर किया गया है। मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।-राजकुमार, एएसपी एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।