राजस्व और पुलिस संबधित शिकायतों का गंभीरता से करे निस्तारण
Chandauli News - सकलडीहा में डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायती सकलडीहा में डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायती सकलडीहा में डीएम और एसपी ने सुनी फरियादि

चंदौली। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सकलडीहा थाने में फरियादियों की शिकायत सुनी। वहीं फाइलों की भी जांच किया। अन्य थानों में संबंधित एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों ने समस्याएं सुनी। साथ ही समस्याओं का निस्तारण किया। वहीं शासन के मंशा के अनुसार राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया। अधिकारी द्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस संबधित शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें सकलडीहा कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल छह फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए गुहार लगाई। इसमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं निस्तारण फाइलों की जांच की गई। जांच के दौरान राजस्व संबधित समस्या का स्पष्ट विवरण नहीं लिखे जाने पर कोतवाल और क्षेत्रीय लेखपाल को हिदायत दिया। चेताया कि किसी भी समस्या का स्पष्ट विवरण दर्शाया जाए। हर हाल में राजस्व मामलों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण पुलिस टीम के साथ निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर, नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव, कोतवाल हरिनारायण पटेल, राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह, राजेश पासवान, प्रियंका गुप्ता, विजय यादव, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
चंदौली संवाददाता के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह और सदर क्षेत्राधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में सदर कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल आठ फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह सहित राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार, अलीनगर थाने में आयोजित समाधान दिवस में पड़े 12 शिकायती पत्रों में मौके पर दो का निस्तारण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।