विकास कार्यों को समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करें
Lucknow News - नई दिल्ली से आए रेलवे के एडीशनल मेंबर मनु गोयल ने चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्व हेरिटेज दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पुनर्निवकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय...

-नई दिल्ली से आए रेलवे के एडीशनल मेंबर ने चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया -विश्व हेरिटेज दिवस पर स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया
लखनऊ। प्रमुख संवाददाता
स्टेशन पर पुनर्निवकास को लेकर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। संबंधित अधिकारी विकास कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखें।
यह निर्देश रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से आए एडिशनल मेंबर (ईएनएचएम) मनु गोयल ने चारबाग रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को निरीक्षण करने के दौरान दिए। इससे पहले उन्होंने विश्व हेरिटेज दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुनर्विकास कार्यों को परखा, मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ मंत्रणा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्तमान समय में चल रहे सभी पुनर्विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें गहनता से परखा। सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ समाप्त करने का निर्देश दिया। स्टेशन पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं का निरंतर आधुनिकीकरण करने तथा इनमें वृद्धि करने की बात भी कही। मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक में लखनऊ स्टेशन की महत्ता का उल्लेख किया। अन्य भावी परियोजनाओं एवं बिंदुओं पर मंत्रणा की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।