तेल्हरा विद्यालय में पाठय सामग्री वितरण
Chandauli News - तेल्हरा विद्यालय में पाठय सामग्री वितरण तेल्हरा विद्यालय में पाठय सामग्री वितरण तेल्हरा विद्यालय में पाठय सामग्री वितरण तेल्हरा विद्यालय में पाठय सामग

धीना। कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा में मंगलवार को पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी बरहनी अजीत पाल एवं विशिष्ट अतिथि यूपी जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी के अगुवाई में छात्र-छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपी,कलम आदि वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा इस प्रकार का पहल सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक मार्गदर्शन में काफी सहयोग प्राप्त होगा। आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है और प्रतिवर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम का संचालन करना बच्चों में जागृति पैदा करता है। प्रबंध समिति अध्यक्ष अमेरिका राम ने प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी एवं समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। इसमें शशि राम, दिनेश कुमार सिंह, अरविंद, ज्ञान प्रकाश, पखंडू मौर्य आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।