Groundbreaking Ceremony for New Hospital Building in Bihar by Congress President Rajesh Kumar रेफरल अस्पताल परिसर में भवन का हुआ शिलान्यास, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGroundbreaking Ceremony for New Hospital Building in Bihar by Congress President Rajesh Kumar

रेफरल अस्पताल परिसर में भवन का हुआ शिलान्यास

कुटुंबा रेफरल अस्पताल में नए भवन का शिलान्यास बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण 1984 में उनके पिता के प्रयास से हुआ था। अस्पताल की जर्जर स्थिति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 16 April 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
रेफरल अस्पताल परिसर में भवन का हुआ शिलान्यास

अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा रेफरल अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास रविवार की देर शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण वर्ष 1984 में उनके पिता तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री दिलकेश्वर राम के प्रयास से हुआ था। इस अस्पताल से उन्हें गहरा लगाव है। अस्पताल में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना वे अपना दायित्व समझते हैं। अस्पताल का भवन काफी जर्जर हो चुका था। इसके लिए कई बार उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाई। भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और आने वाले दिनों में जब भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो लोगों की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं का अभाव था। उनके प्रयास से एम्बुलेंस, एक्सरे प्लांट, ऑपरेशन, मरीजों के लिए शेड आदि की सुविधा उपलब्ध हुई है। वे कुटुंबा पंचायत सरकार भवन भी गए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अनीता कुमारी ने की तथा सभा का संचालन संचालन प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह ने किया। मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. दिलकेश्वर राम को प्रतिमा लगवाने की बात कही। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, संतन कुमार सिंह, रामाकांत पांडेय, श्याम बिहारी सिंह, अजय राम, अजय तिवारी, उपेंद्र सिंह, रामपति राम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।