आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहतमंद होते हुए भी पहुंचाएंगी नुकसान
- Never eat these 5 things with mangoes: अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और उसे लंच हो या डिनर, कभी भी किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं तो सतर्क हो जाइए। आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में, जिन्हें आम के साथ खाने से बचना चाहिए।

Foods to avoid with mango: फलों का राजा आम, ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। इसका स्वाद पसंद करने वाले लोग इसे खाने का बहाना ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और उसे लंच हो या डिनर, कभी भी किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं तो सतर्क हो जाइए। आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में, जिन्हें आम के साथ खाने से बचना चाहिए।
आम के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें
दही
आम के साथ दही खाने से पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही चीजों की तासीर अलग है। ऐसे में इनका सेवन एक साथ करने से गैस, अपच या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जब गर्म और ठंडी तासीर वाले पदार्थ एक साथ मिलते हैं, तो यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी या एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं।
मसालेदार भोजन
तीखे, मसालेदार खाद्य पदार्थ जैसे मिर्च, गरम मसाला या तला हुआ खाना आम के साथ खाने से पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या पैदा करता कर सकता है।
ठंडे पेय
आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र स्लो हो सकता है, जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों ही अत्यधिक मीठे होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज़ रोगियों को खतरा हो सकता है।
प्रोसेस्ड फूड
चिप्स, बर्गर या जंक फूड जैसे प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ आम के साथ खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और व्यक्ति को सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है।
खट्टे फल
विटामिन-C से भरपूर आम में नेचुरल शुगर पाई जाती है। इसके साथ संतरा, नींबू या कीनू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में एसिड का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है। जिससे व्यक्ति को पाचन संबंधी परेशानी जैसे एसिडिटी, पेट में जलन, गैस और कब्ज हो सकती है।
सलाह
-आम का सेवन हमेशा अकेले ही करें या फिर आप इसे हल्के भोजन जैसे रोटी, सब्जी या सलाद के साथ खा सकते हैं।
-आम खाने के 1-2 घंटे तक कोई भारी चीज खाने से बचें।
-पके और ताजे आम का ही सेवन करें, क्योंकि कच्चे आम से पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
-आम के साथ हल्का गुनगुना पानी पीना पाचन के लिए बेहतर रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।