मोटापा कंट्रोल करके चेहरे की चमक बढ़ाता है जामुन, रोजाना खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे 5 health benefits of jamun black plum java plum benefits weight loss diabetes glowing skin, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 health benefits of jamun black plum java plum benefits weight loss diabetes glowing skin

मोटापा कंट्रोल करके चेहरे की चमक बढ़ाता है जामुन, रोजाना खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

  • Health Benefits of Jamun: जामुन को अंग्रेजी में इंडियन ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है। यह लौ कैलोरी फ्रूट होने की वजह से वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक में फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
मोटापा कंट्रोल करके चेहरे की चमक बढ़ाता है जामुन, रोजाना खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

गर्मियों में कई ऐसे फल और सब्जियां आती हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर एक फल का नाम जामुन है। जामुन को अंग्रेजी में इंडियन ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है। जामुन का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसमें एस्ट्रीन्जेंट और एंटी-ड्यूरेटिक जैसे गुण शामिल होते हैं। जामुन लौ कैलोरी फ्रूट होने की वजह से वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक में फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।

जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

डायबिटीज रखें कंट्रोल

जामुन में मौजूद कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन जैसे तत्व इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप शुगर कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीजों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर का नियमित रूप से पानी के साथ सेवन करें।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होने की वजह से यह कब्ज, अपच और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह आंतों को स्वस्थ बनाए रखकर पाचन को दुरुस्त बनाए रखता है। अच्छे पाचन के लिए आप जामुन को नमक के साथ खाएं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

जामुन में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाकर मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा जामुन का नियमित सेवन बालों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल रोकने में भी मदद करता है। त्वचा की रंगत निखारने के लिए आप जामुन का गूदा फेस मास्क के रूप में उपयोग करें।

वेट लॉस

जामुन में मौजूद कम कैलोरी और फाइबर की अधिकता भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाता है। वजन घटाने के लिए आप नाश्ते में जामुन खा सकते हैं। जामुन के सेवन से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

जामुन में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी संतुलित बना रखता है। दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए नियमित रूप से जामुन का सेवन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।