विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ
Mau News - सोमवार की शाम को रतनपुरा के साहूपुर गांव में जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पुस्तकालय और अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी श्रीराम अवध राव और शिक्षाविद्...

पहसा। रतनपुरा के साहूपुर गांव में जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पुस्तकालय और अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ सोमवार की शाम को लोकतंत्र सेनानी श्रीराम अवध राव और शिक्षाविद् पूर्व विद्यालय निरीक्षक शिवचन्द राम ने डॉ. आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। नि:शुल्क अध्ययन केन्द्र खोलने में पूर्व प्रधान अजय साहू, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति और ओमप्रकाश साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय, साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु, ललित कला अकादमी के सदस्य प्रफुल्ल मास्टर, राजनारयण पाल, रामाश्रय भारती, उमेश मौर्य, सुनील साहू, सुमन, गरिमा, नैना, आंचल, मनोज यादव, रामबदन पाल, बिहारी, हरिवंश भारती, अनिल कुमार, दीनानाथ राजभर, बृजेश यादव, पुष्पा साहू, इद्रबाला देवी, लोकतंत्र सेनानी राम अवध राव, दीपक, शिवकुमार, मंटू प्रजापति, चंदू राजभर, सुरेश राजभर गोलू, मंगेश, कबीर,बृकेश यादव, बसंत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।