1714 बेटिकट यात्रियों से 08.73 लाख वसूला
Chandauli News - 1714 बेटिकट यात्रियों से 08.73 लाख वसूला1714 बेटिकट यात्रियों से 08.73 लाख वसूला1714 बेटिकट यात्रियों से 08.73 लाख वसूला1714 बेटिकट यात्रियों से 08.73

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के विभिन्न स्टेशन पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के अगुवाई में 1714 बेटिकट यात्री पकड़े गये। इनसे 8 लाख 73 हजार जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा तफरी मची रही। पीडीडीयू रेल मंडल में मंगलवार की सुबह छह बजे से पीडीडीयू जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ शुरू हुई। वही चेकिंग के दौरान बक्सर-पीडीडीयू खंड, वाराणसी- पीडीडीयू, सासाराम-पीडीडीयू, आरा- सासाराम खंड, गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन, किउल- गया, गोमो-गया एवं पटना- गया खंड से आवागमन करने वाली ट्रेनों में जांच किया गया। जांच के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने शाम छह बजे तक 1714 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। जिनसे 8 लाख 73 हजार रुपये की जुर्माना वसूली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।