India Declares Red Alert After Air Strikes on Terrorist Bases in Pakistan रेड अलर्ट के साथ प्रशासन हुआ चौकन्ना, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsIndia Declares Red Alert After Air Strikes on Terrorist Bases in Pakistan

रेड अलर्ट के साथ प्रशासन हुआ चौकन्ना, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च

Chitrakoot News - भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने बुधवार को फ्लैग...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटThu, 8 May 2025 08:26 AM
share Share
Follow Us on
रेड अलर्ट के साथ प्रशासन हुआ चौकन्ना, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च

चित्रकूट, संवाददाता। पाकिस्तान में घुसकर दहशतगर्दों के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। फलस्वरुप जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। बुधवार की देर शाम पुलिस प्रशासन ने मुख्यालय में फ्लैगमार्च निकाला और आम लोगों की सुरक्षा का संदेश दिया। भारतीय सेना ने पीओके व पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक नेस्तनाबूत किए है। इसके बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। प्रदेश सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए अब सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार की देर शाम एसपी अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में संवेदनशीलता एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मुख्यालय कर्वी में फ्लैग मार्च किया गया।

शहर के प्रमुख स्थानों धनुष चौराहा,पटेल तिराहा, एलआईसी रोड, मिशन रोड, लक्ष्मणपुरी, भगवानदीन चौराहा, काली देवी चौराहा, धुस मैदान, पुरानी कोतवाली चौराहा की तरफ भ्रमण किया। एसपी ने आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की। लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है। भ्रामक खबरों से जनता को बचने की बहुत ही जरुरत है। अगर कोई भी व्यक्ति भ्रामक खबर फैलाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फ्लैगमार्च में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी राजकमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।