Delhi Dehradun expressway likely to open by May or June developed on jungle theme जंगल, पहाड़ और जानवरों की फोटो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मजेदार होगा सफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Delhi Dehradun expressway likely to open by May or June developed on jungle theme

जंगल, पहाड़ और जानवरों की फोटो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मजेदार होगा सफर

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मई-जून तक चालू होने की संभावना है। सफर के दौरान दिख रहे पहाड़ और जंगल के साथ फील देने के लिए दीवारों पर जंगली जानवरों की फोटो बनाई जा रही है।

Ritesh Verma हिन्दुस्तान टीम, संवाददाता, सहारनपुरThu, 27 Feb 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
जंगल, पहाड़ और जानवरों की फोटो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मजेदार होगा सफर

टोल प्‍लाजा तो आपने सैकड़ों देखें होंगे, लेकिन सहारनपुर में एक ऐसा अनोखा टोल तैयार हो रहा है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे। टोल को एक खास रंग-रूप दिया गया है, जो टोल को जंगल क्षेत्र के अनूकूल बताता है। टोल की दीवारों को जंगली जानवर बाघ, हाथी, हिरण, पेड़-पौधे और नदियों की कलाकृतियों से सजाया गया है। पैसेंजर को जंगल क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही जंगल आ जाने का आभास हो जाएगा जिससे सफर और रोमांचक हो जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर टोल प्लाजा का काम तेजी से चल रहा है। टोल प्लाजा को 10 लेन का बनाया जा रहा है। इसमें दो लेन कैश और लोकल लोगों के लिए होंगी। बाकी फास्टैग से चलेगी। निर्माण कंपनी द्वारा जानवरों की आर्कषक कलाकृत्तियां बनवाई जा रही है। एनएच के कर्मचारियों का कहना है कि जंगल क्षेत्र और राजाजी पार्क के नजदीक होने के चलते ऐसा किया जा रहा है। इससे हाईवे पर यात्रियों को सफर में आनंद आएगा। टोल पर पहुंचते ही सामने पहाड़ और जंगल के बीच से निकल रहे कॉरिडोर का नजारा दिखाई पड़ता है।

नई नीतियों के अनुसार तय होगा टोल रेट

सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के अनुसार टोल के रेट रखे जाएंगे और उसके तहत यात्रियों को सुविधाएं भी दी जाएंगी। आने वाले दिनों में सहारनपुर रोड पर चमारीखेड़ी टोल को बंद किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि गणेशपुर टोल से दिल्ली तक अलग-अलग जगह नए टोल का निर्माण होगा। इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। गणेशपुर टोल निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि एनएच द्वारा सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को टोल कलेक्शन का टेंडर दिया जाएगा। इसके बाद ही वाहनों के लिए टोल रेट तय हो पाएगा।

मई तक चालू हो सकता गणेशुपर टोल

निर्माण कंपनी द्वारा अभी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टोल से वाहनों के आवागमन में अभी दो महीने के करीब लग सकते हैं। काम में डिवाइडर, रेलिंग, टोल की सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। टोल के रंग-रोगन का काम चल रहा है। लाइटिंग, ट्रैफिक डिस्प्ले, टोल रेट व टोल से जुड़ी जानकारियों के होर्डिंग्स तैयार किए जा रहे हैं।