जिले में छः करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की मिली स्वीकृति
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में माननीयों के प्रस्ताव पर कुल

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में माननीयों के प्रस्ताव पर कुल लगभग छः करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से जिले में कुल छः स्थानों पर पर्यटन विकास कार्य होंगे। सभी पर्यटन परियोजनाओं का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराया जाएगा।
जिले में जिन पर्यटन विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है उनमें रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रस्ताव पर विशुनपुरा बाजार स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर पर 1 करोड़ 3 लाख 33 हजार की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे। जबकि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर गौरी बाजार के पथरहट स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 1 करोड़ एक लाख 16 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के हेतिमपुर में स्थित राम जानकी मंदिर का सौंदर्य कारण एवं पर्यटन विकास कार्य कराए जाने की स्वीकृति मिली है। इसके निर्माण कार्य पर कुल एक करोड़ 7 लाख 93 हजार रुपए खर्च होंगे। कृषि मंत्री के ही प्रस्ताव पर कोटवा में बावन मोर्चा दुर्गा स्थल पर पर्यटन विकास कार्य हेतु 97 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। वही विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह के प्रस्ताव पर रुद्रपुर में करमैल माता मंदिर पर पर्यटन विकास कार्य होगा। इसके लिए 96 लाख 20 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका के प्रस्ताव पर बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर पर्यटन विकास के लिए 97 लाख 30 हजार की स्वीकृति हुई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।