अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर
देवरिया, निज संवाददाता। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलाध्यापक डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता के संयोजन में वाद -विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता, डा. राजेश मिश्र के संयोजन में महिला सशक्तिकरण को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी संजयानन्द पाण्डेय के कुशल संयोजन में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। डा. राजेश मिश्र ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण, मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण, प्रभावी प्रशासन, जनमानस में सभी प्रकार के अभावों से मुक्त करने का संकल्प, उद्योगों की स्थापना एवं महिला कल्याण को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्र के उपक्रम को बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
दौड़ प्रतियोगिता में बारहवीं के जानू गुप्ता कक्षा प्रथम, कल्पना निषाद द्वितीय एवं दीपिका निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. अजय मणि त्रिपाठी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी को सम्मानित किया। इस दौरान विज्ञान अध्यापक देवव्रत श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी से बचने को छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक जीवन शैली से जीवन यापन करने पर बल दिया, जिससे उन्हें आपदा का सामना न करना पड़े। इसमें ओम प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।