Traffic Police Crackdown 3 Vehicles Seized and 52 Challans Issued in Deoria यातायात पुलिस ने तीन वाहनों को किया सीज, 52 का चालान, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTraffic Police Crackdown 3 Vehicles Seized and 52 Challans Issued in Deoria

यातायात पुलिस ने तीन वाहनों को किया सीज, 52 का चालान

Deoria News - देवरिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 3 वाहन सीज किए गए और 52 चालान किए गए। इस कार्रवाई से...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 11 April 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
यातायात पुलिस ने तीन वाहनों को किया सीज, 52 का चालान

देवरिया, निज संवाददाता। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्ती अब बढ़ने लगी है। गुरुवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर तीन वाहन जहां सीज कर दिए गए, वहीं 52 वाहनों का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही।

शहर में यातायात पुलिस की सख्ती है, बावजूद इसके वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के सुभाष चौक, मालवीय रोड, पुरवा चौराहा, रुद्रपुर तिराहा, कचहरी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की ई-रिक्शा पर विशेष नजर रही। पुलिस ने एक-एक वाहनों की जांच की। जिन वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा था, उन वाहनों का पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि तीन वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।