ई-रिक्श पलटा, मां-बेटी समेत छह मुसाफिर घायल
Jhansi News - झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां-बेटी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां...
झांसी, संवाददाता कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत दुरखुरू सड़क पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ई-रिक्श अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां-बेटी समेत छह मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
तहसील गरौठा क्षेत्र में आने वाले गांव दुरखुरू से गुरुवार शाम एक ई-रिक्श गरौठा की तरफ जा रहा था। उसमें चालक समेत छह लोग सवार थे। जैसे ही चालक सिद्ध बाबा मंदिर के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। ई-रिक्शा लहराते हुए सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार दूर-दूर तक गिरते और घिसटते चले गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। उन्हें रिक्शे में दबे खुशबू पत्नी राजेन्द्र अहिरवार, उसकी बेटी अंशिका निवासी रतौसा, नायरा पुत्री नरेन्द्र, रामदेवी पत्नी दशरथ प्रसाद निवासी दुरखुरू, गीता पत्नी चिन्तामणी, भूमि बेटी राजू निवासी दुरखुरू सहित अन्य छह को बाहर निकाला। इस सूचना पर गरौठा कस्बा
इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं एवं किशोरियों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में भेजा गया। जहां से सभी की हालत गम्भीर होने पर डॉ अमित राय द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। दो ना बालिगों अंशिका, नायरा को मऊरानीपुर भेजा गया है। बाद में सभी को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय रिफर कर दिया है। वहीं ई रिक्शा घायलों के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। वह हादसे में दुरखुरू की ओर भाग गया। पुलिस की मानें तो चालक की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।