Tribute to Martyrs Siddhu-Kanhu on Their Birth Anniversary एसडीओ ने शहीद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsTribute to Martyrs Siddhu-Kanhu on Their Birth Anniversary

एसडीओ ने शहीद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शहर के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। एसडीओ सदानंद महतो और नगर प्रशासक स्मिता किरण ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 11 April 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
एसडीओ ने शहीद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजमहल, प्रतिनिधि। अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की जयंती पर शुक्रवार को शहर के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने स्थापित उनकी मूर्ति पर एसडीओ सदानंद महतो, नगर प्रशासक स्मिता किरण आदि अन्य पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सिदा-कान्हू आदि शहीदों ने आदिवासी और गैर-आदिवासियों को अंग्रेज़ों और महाजनों के अत्याचार से आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। मौके पर दशरथ हालदार, विधु हालदार दिनेश मंडल, मो फैयाज, जंग बहादुर यादव,राजेश चौधरी आदि अन्य नपं कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।