पट्टीदारी की चचेरी बहन से मंदिर में रचाई शादी
Deoria News - लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक उसे घर ले आया। लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने...

मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपने ही पट्टीदारी के चचेरी बहन से मंदिर में शादी रचा लिया। शादी करने के बाद युवक उसे लेकर घर चला गया। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलिस तो नाबालिग लड़की कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच कर सुलह किये उसके बाद लड़की अपने माँ के घर गयी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को पट्टीदारी का चचेरा भाई लेकर दो दिन पहले फरार हो गया। रविवार को किसी मंदिर में शादी कर लड़की को घर लेकर आ गया।
लड़की की मांग में सिंदूर लगा जब अपने चचेरे भाई के साथ गांव में आयी तो गांव के लोग यह देख हैरान हो गए। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उसके दरवाजे पर पहुँच गए। परिजनों के लाख समझाने के बाद लड़की किसी की नहीं सुन रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची पुलिस लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नही थी। रात में लड़की लड़के के घर रही। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुँच कर सुलह किये उसके बाद लड़की अपने माँ के साथ घर चली गई। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।