dulha suddenly disappeared before the Dwarchar dulhan was disappointed wedding procession returned द्वारचार से पहले अचानक गायब हो गया दूल्हा, मायूस हुई दुल्हन, लौट गई बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsdulha suddenly disappeared before the Dwarchar dulhan was disappointed wedding procession returned

द्वारचार से पहले अचानक गायब हो गया दूल्हा, मायूस हुई दुल्हन, लौट गई बारात

यूपी के रायबरेली जिले में द्वारचार से पहले अचानक दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। दुल्हन मायूस हो गई। मेहंदी लगाए दुल्हन इंतजार करती रही। बारात वापस लौट गई।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 10:35 AM
share Share
Follow Us on
द्वारचार से पहले अचानक गायब हो गया दूल्हा, मायूस हुई दुल्हन, लौट गई बारात

यूपी के रायबरेली जिले में थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई और उसका स्वागत-सत्कार शुरू हुआ। लड़की वालों की तरफ से द्वारचार का बुलावा आया तो दूल्हा ही गायब हो गया। दोनों पक्षों ने दूल्हे की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आखिर बारात लौट गई।

बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव से बारात आई। बारात पहुंचते ही लड़की वालों ने उनका स्वागत सत्कार शुरू कर दिया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई। अब द्वारचार पूजा के लिए बारातियों के लिए लड़की पक्ष से बुलावा आ गया। इसी बीच जनवासे से अचानक दूल्हा गायब हो गया। वर और वधू पक्ष के लोग दूल्हे को तलाशना शुरू कर दिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। दूल्हे के मोबाइल पर जब फोन किया गया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था।

ये भी पढ़ें:दुल्हन के स्वागत से पहले बवाल, साथ पहुंचीं 3 लड़कियों ने दूल्हे को बताया प्रेमी

सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराते हुए दूल्हे की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दूल्हे के घर थाना हैदरगढ़ तक तलाश की, लेकिन दूल्हा घर पर भी मौजूद नहीं मिला।

मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन

दूल्हे के गायब होने से दोनों पक्षों में मायूसी छा गई। दुल्हन मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही। दूल्हे के परिजन भी बिना दूल्हन के लौट गए। थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |