during the bride s farewell the groom suddenly fainted and fell down died while being taken to the hospital दुल्हन की विदाई के वक्त अचानक बेहोश होकर गिर गया दूल्हा, अस्पताल ले जाते समय मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsduring the bride s farewell the groom suddenly fainted and fell down died while being taken to the hospital

दुल्हन की विदाई के वक्त अचानक बेहोश होकर गिर गया दूल्हा, अस्पताल ले जाते समय मौत

बारात कानपुर से आई थी। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल हुआ, भोर पहर मंडप के नीचे भांवरे पड़ी, विवाह संपन्न हो गया। सोमवार सुबह कलेवा के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। सब कुछ सामान्य था। दुल्हन गाड़ी में आकर बैठ भी गई। इसी दौरान अचानक दूल्हा मोनू बेहोश होकर गिर पड़ा।

Ajay Singh संवाददाता, फतेहपुरWed, 14 May 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
दुल्हन की विदाई के वक्त अचानक बेहोश होकर गिर गया दूल्हा, अस्पताल ले जाते समय मौत

शादी की सारी रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन के विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। कानपुर ले जाते वक्त बीच रास्ते दूल्हे की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

औंग थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी रविवार को थी। बारात कानपुर के नौबस्ता से आई थी। दूल्हा मोनू गौतम पुत्र श्यामसुंदर गाजे बाजे के साथ बारात लेकर रविवार देर शाम गांव पहुंचा था। शादी की रस्में शुरू हुईं। डीजे रोडलाइट के साथ आगवानी हुई। जयमाल हुआ, भोर पहर मंडप के नीचे भांवरे पड़ीं, विवाह संपन्न हो गया। सोमवार सुबह कलेवा के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। सब कुछ सामान्य था।

ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले बवाल, मारपीट-तोड़फोड़ के बीच गायब हो गया दूल्हा; पहुंची पुलिस

दुल्हन गाड़ी में आकर बैठ भी गई। इसी दौरान अचानक दूल्हा मोनू बेहोश होकर गिर पड़ा। लोग उसको उठाने के लिए दौड़ पड़े। औंग कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। युवती के भाई ने बताया कि अचानक दूल्हा मोनू बेहोश हुआ फिर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे के बाद बहन की विदाई नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर घटना से गांव भर में हड़कंप मच गया।

दूल्हे की अंतिम यात्रा में नम आंखों से शामिल हुए दुल्हन के परिजन

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव में सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने फिर अस्पताल ले जाते समय मौत हो जाने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। उस दुल्हन की क्या गलती जो चंद घंटों में ही बिना सुहाग की हो गई। दूल्हे के अंतिम संस्कार में दुल्हन के परिजन भी शामिल हुए। इधर दुल्हन का रो-रोकर हाल बेहाल है। नात- रिश्तेदार और घर परिवार के लोग ढांढस बंधा रहे हैं। हालांकि दुल्हन के परिजन मामले में किसी से बात करने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें:टीचर रही पाकिस्तानी शुमायला के दस्तावेजों की जांच शुरू, DM ने बनाई कमेटी

औंग थाना के छिवली गांव में रविवार देर शाम कानपुर के नौबस्ता से बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी हो चुकी थी। सोमवार सुबह कलेवा के बाद दुल्हन विदाई की तैयारी चल रही थी। सब कुछ सामान्य था। दुल्हन गाड़ी में आकर बैठ भी गई। इसी दौरान अचानक दूल्हा मोनू बेहोश होकर गिर पड़ा था। परिजन औंग कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई थी। दुल्हन की विदाई नहीं हुई। शादी की सारी खुशियां चंद मिनटों में मातम पसर गई थी। दुल्हन के जोड़े में बैठी बेटी को देख सबका कलेजा फट रहा है। मोहल्ले में मंगलवार को भी लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं दूसरी ओर गांव में दिनभर इसी घटना की चर्चा होती रही।