Girl Assaulted in Fields Accused Arrested in Avagarh सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsGirl Assaulted in Fields Accused Arrested in Avagarh

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा

Etah News - एक गांव में खेल रही बालिका के साथ आरोपी अभिषेक ने खेत पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर बाजरा के खेत में ले जाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद परिवार ने उसे खोजा और पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 12 May 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा

खेत पर ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बालिको बहला फुसलाकर खेत पर गया था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका गांव में खेल रही थी। इसी समय आरोपी अभिषेक पुत्र विनोद बालिका बहला फुसलाकर खेत पर उठा ले गया। उसे चीख दिलाने का लालच दे दिया। बाजरा के खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। काफी देर तक बालिका नहीं दिखी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसी समय जानकारी मिली कि वह खेत में रो रही है। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालात देख सभी लोग दंग रह गए। मासूम बालिका ने घटना के बारे में आरोपी को नाम बताया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामला दर्ज कर बालिका को भर्ती कराया है। इस घटना से गांव में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।