National Unity Child Development Exhibition Inaugurated in Jaithra जैथरा में राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsNational Unity Child Development Exhibition Inaugurated in Jaithra

जैथरा में राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

Etah News - जैथरा में गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को होगा। यह प्रदर्शनी बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में मनोरंजन का आयोजन है। इसमें झूले, मौत...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 5 May 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
जैथरा में राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

जैथरा। कस्बा के गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज प्रांगण में कई दिनों से राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी की तैयारी चल रही हैं। सोमवार को राष्ट्रीय एकता बाल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम पांच बजे क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता करेंगे। कस्बा में लगने वाली प्रदर्शनी की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। बाहर से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के लिए स्थान निर्धारित कर स्टॉल लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनी के ठेकेदार राजू दुबे ने बताया कि बच्चों की होने वाली गर्मियों की छुट्टी की वजह से मनोरंजन कराने को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में कई तरीके के झूले, मौत का कुआं, सर्कस एवं कई तरह के खेल तमाशों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीद फरोख्त के लिए दुकानें लगाई जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।