जन्मदिन के बहाने ले जाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म
Etah News - जन्मदिन के बहाने रिश्ते की बहन की मदद से एक युवती को उसके घर से ले जाया गया और पड़ोसी जिले के एक गांव में उसे बंद करके गलत काम किया गया। जब परिवार को जानकारी हुई, तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस...

जन्मदिन के बहाने रिश्ते की बहन की मदद से युवती को अपने साथ ले गया और पड़ोसी जिले के एक गांव में ले जाकर गलत काम किया। घरवालों को जानकारी हुई और मामले में शिकायत दर्ज कराई। सकरौली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पिता ने मुख्यमंत्री से जाकर शिकायत की। मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। थाना सकरौली के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 अक्तूबर 2024 को बेटी, पत्नी घर पर थे। आरोपी शिवम पुत्र राजकुमार निवासी नगला शाहनगर टिमरुआ थाना सकरौली, रिश्ते की बहन जिला हाथरस के एक गांव निवासी घर पर आए। जन्मदिन के बहाने बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। बाइक पर बैठाकर हाथरस के एक गांव ले गई। आरोप है कि गांव में ले जाकर बेटी को कमरे में शिवम के साथ बंद कर दिया। आरोपी है कि आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। विरोध पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शादी का दबाव बनाते हुए बेटी को आगरा ले गए। शादी के कागज भी बनवाये थे। बेटी ने चिल्लाने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दे दी। अससे वह घबरा गई। आरोपी ने फिर से घर पर ले जाकर बुरा काम किया। बेटी के घर वापस न आने पर बेटे आरोपी शिवम के घर पहुंचे। पता चला कि जन्मदिन का बहाना बनाकर बेटी को ले गए है। जिला हाथरस के गांव पहुंचने पर बेटी मिली। बेटी ने बताया कि आरोपी शिवम के उसके साथ गलत काम किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।