Tragic Accident Young Biker Killed by Combine Machine Elderly Woman Dies from Bull Attack सकीट में युवक की सड़क हादसे में मौत, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTragic Accident Young Biker Killed by Combine Machine Elderly Woman Dies from Bull Attack

सकीट में युवक की सड़क हादसे में मौत

Etah News - एक युवक जो पुट्टी का काम करने जा रहा था, उसे कंपाइन मशीन ने रौंद दिया। हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वृद्धा पर सांड़ ने हमला किया, जिससे उसकी मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 18 April 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
सकीट में युवक की सड़क हादसे में मौत

पुट्टी का काम करने जा रहे बाइक सवार युवक को कंपाइन मशीन ने रौंद डाला। स्थानीय लोगों की मदद से टक्कर मारने वाली मशीन को मौके पर ही रोक लिया। घायल युवक को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला रनुआ निवासी प्रदीप (22) पुत्र तेजसिंह मकानों पर पुट्टी करने का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर को प्रदीप काम करने के लिए थाना सकीट क्षेत्र के गांव कवार जा रहा था। वह दोपहर में गांव सकतपुर के पास पहुंच ही पाया था कि इसी समय चौराहा पर तेज रफ्तार से कंपाइन मशीन आ गई। बाइक सवार युवक इसी से टकरा गया। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंच गए। वह मशीन के अंदर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने युवक को वहां से उठाकर अस्तपाल में भर्ती कराया। इसमें चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। इसमें ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी सहित अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सांड़ ने वृद्धा को पटककर मार डाला

जलेसर। खेत पर जा रही वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के अलावा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह लोग महिला को कहीं ले जा पाते कि तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का गांव के लेागों ने विरोध किया है। गोवंशों को गोशाला भेजने की मांग की है।

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनपुर निवासी द्रौपदी देवी (72)पत्नी सोरन सिंह शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे खेतों की ओर आ रही थी। वह अभी घर से कुछ ही दूर निकल पाई थी कि अचानक आए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। सांड़ महिला को पटकता ही रहा। आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन डर की वजह से कोई बचा नहीं पा रहा था। गांव के लोगों ने एकत्रित होकर सांड़ से महिला को बचाया तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। जिला प्रशासन से मांग की गई कि जो निराश्रित गोवंश घूम रहे है उन्हें पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। पुलिस की ओर से आवश्वास दिया गया। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।