Bhima Padayatra Organized by Nehru Yuva Kendra to Promote Awareness and Cleanliness इटावा में नेहरू युवा केंद्र ने निकाली भीम पद यात्रा, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBhima Padayatra Organized by Nehru Yuva Kendra to Promote Awareness and Cleanliness

इटावा में नेहरू युवा केंद्र ने निकाली भीम पद यात्रा

Etawah-auraiya News - भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा भीम पदयात्रा का आयोजन बकेवर में किया गया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक किया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक यादव ने डा....

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 16 April 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में नेहरू युवा केंद्र ने निकाली भीम पद यात्रा

भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की ओर से भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। कस्बा बकेवर में चौराहे से अंबेडकर पार्क यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को जागरुक भी किया गया। युवा मंडल के प्रधान की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत अंबेडकर पार्क में साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष विवेक यादव ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को डा. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, गोलू, पूरन सिंह, नवयुग मंडल की प्रधान तनु गोस्वामी, युधिष्ठिर, प्रियांशी तिवारी, चंद्रभान मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के पूर्व युवा स्वयंसेवक शैलेंद्र ने राजपुर में कार्यक्रम का आयोजन कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।