Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBJP Organization Elections Successful Booth Elections in Mahewa
सुरजन सिंह पाल व चंद्र प्रकाश भदौरिया बनें बूथ अध्यक्ष
Etawah-auraiya News - महैवा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के पहले चरण में बहेड़ा और बम्होरा बूथों पर चुनाव हुए। बहेड़ा में सुरजन सिंह पाल और बम्होरा में चंद्र प्रकाश भदौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाMon, 25 Nov 2024 09:46 PM

महेवा। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठन चुनाव के तहत प्रथम चरण में महेवा मंडल के अंतर्गत बहेड़ा के बूथ 269 एवं बम्होरा के बूथ 267 पर चुनाव सम्पन्न हुए। बूथ अध्यक्षों का चुनाव अवनींद्र दुबे को देखरेख में सर्वसम्मति से किया गया जिसमें बहेड़ा में पूर्व बूथ अध्यक्ष सुरजन सिंह पाल को ही सभी ने चुना तथा बम्होरा में चंद्र प्रकाश भदौरिया को बनाया। यहां पर पूर्व सुनयना भदौरिया बूथ अध्यक्ष थीं। वहीं इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता विपिन तिवारी, रामसिंह सेंगर, अरुण पाठक, भुवनेश पाठक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।