Crocodile Attacks Cattle Keeper by Yamuna River Injures Both Legs इटावा में घड़ियाल के हमले से पशुपालक गंभीर रूप से घायल, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsCrocodile Attacks Cattle Keeper by Yamuna River Injures Both Legs

इटावा में घड़ियाल के हमले से पशुपालक गंभीर रूप से घायल

Etawah-auraiya News - यमुना नदी में मवेशी को नहलाते समय एक घड़ियाल ने 28 वर्षीय संजीव पर हमला कर दिया। घड़ियाल ने उसके दोनों पैरों में गहरे घाव कर दिए। पशुपालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सैंक्चुअरी की टीम ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 4 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में घड़ियाल के हमले से पशुपालक गंभीर रूप से घायल

यमुना नदी में मवेशी को नहलाते समय एक घड़ियाल ने पशुपालक पर हमला कर दिया। शोर-शराबा करने पर घड़ियाल पशुपालक के दोनों पैर जख्मी करके चला गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैंक्चुअरी की टीम ने क्षेत्र के लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की है। भरेह थाना के गांव नीमाडाड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय संजीव पुत्र राम सुखन निषाद रविवार दोपहर 11 बजे गांव के नीचे यमुना नदी में मवेशी को नहला रहे थे। तभी घड़ियाल ने पशुपालक पर हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े, आवाज सुनकर घड़ियाल पशुपालक को छोड़कर नदी में चला गया, लेकिन इससे पहले ही पशुपालक के दोनों पैरों में घड़ियाल के दांत बुरी तरह घुस गए।

जिससे गहरे घांव हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व सैंक्चुअरी की टीम ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर भिजवाया, यहां से डाक्टर ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक पर हमले के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव सहित क्षेत्र के लोगों में मगरमच्छ के बाद अब घड़ियाल का डर है। मौके पर पहुंचे सैंक्चुअरी के वन रक्षक रोहित कुमार ने लोगों से पानी के पास न जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ व घड़ियाल मौजूदा समय घोंसले बना रहे हैं। जिससे वह किसी के ऊपर भी हमला कर सकते हैं। एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने बताया पशु पालक की आर्थिक मदद कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।