इटावा में वंचित समाज को हक दिलाना सुभासपा का लक्ष्य
Etawah-auraiya News - वंचित समाज को हक दिलाने का संकल्प सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लिया है। शिशुपाल सिंह यादव ने जगसौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।...

वंचित समाज को हक दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसका संकल्प ले रखा है। यह बात क्षेत्र के गांव जगसौरा में शुक्रवार को सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) की जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल सिंह यादव ने कही। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने की, प्रदेश महासचिव अजय यादव, महिला मोर्चा आगरा मंडल अध्यक्ष गीता कश्यप, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश वर्मा, आईटी सेल प्रमुख विकास कश्यप, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, भरथना महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा देवी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुज राठौर, मीडिया प्रभारी पवन कुमार और राजेंद्र सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।