छात्राओं को सिखायीं गयीं कत्थक नृत्य की मुद्राएं
Etawah-auraiya News - फोटो सं.31. कलाकार के साथ नृत्य का अभ्यास करतीं छात्रायें। इटावा, संवाददाता। कथक सोपान कार्यशाला का आयोजन पीएमश्री जीजीआईसी इटावा में किया गया। छात्रा

इटावा, संवाददाता। कथक सोपान कार्यशाला का आयोजन पीएमश्री जीजीआईसी इटावा में किया गया। छात्राओं ने नृत्य की मुद्राओं को सीखने के साथ ही अभ्यास भी किया। जीजीआईसी इटावा व अदित्री नवोदय फाउंडेशन ने एक दिवसीय कथक सोपान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मूलभूत जानकारी प्रदान कर उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को निखारना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथक कलाकार दीक्षा त्रिपाठी ने अपने प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुतीकरण से छात्राओं को कथक के विभिन्न अंगों, मुद्राओं एवं तालों की जानकारी दी। जैसे ही दीक्षा त्रिपाठी ने मंच पर प्रस्तुति आरंभ की, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
छात्राएं मंत्रमुग्ध होकर नृत्य की लय और भाव में डूबती चली गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू श्री व दीक्षा त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की महत्ता बताते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिये प्रेरित किया। मंच संचालन शिक्षिका ऋचा पोरवाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।