इटावा में पीएम श्री विद्यालय में मनाई गयी जयंती
Etawah-auraiya News - प्रधानमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। प्राचार्य विनय सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने समाज में समानता के अधिकार और शिक्षा...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई और उनके कार्यों का स्मरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पणकिया। उन्होंने कहा डॉक्टर अंबेडकर ने समाज की सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्षकिया। उन्होंने लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई शिक्षा के माध्यम से तरक्की हो सकती है। डॉक्टर अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर ने समाज में गरीबों, दलितों, महिलाओं, पिछड़ों सभी को बराबरी का अधिकार दिए जाने के लिए काम किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद जेके राव देवेश कुमार संतोष कुमार मौजूद रहे शिक्षक हरिओम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।