इटावा में दो वॉटर कूलर खराब, राहगीर भटक रहे प्यासे
Etawah-auraiya News - भीषण गर्मी में नगर के मुख्य चौराहे पर लगे दोनों वाटर कूलर चार महीने से खराब हैं। इससे लोगों को ठंडे पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है, लेकिन पानी की कमी से...

भीषण गर्मी के मौसम में आम लोगों की प्यास बुझाने को नगर में मुख्य चौराहे पर लगे दोनों वाटर कूलर खराब होने से लोगों को शीतल जल नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों को गला तर करने के लिए भटकना पड़ रहा है। इस चौराहे से दिन भर में हजारों लोगों का आना जाना रहता हैं नवरात्र में तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ गर्मी के कारण लोगों को जब प्यास लगती हैं तो वे ठंडे पानी की तलाश में इधर उधर भटकते हैं। दोनों वॉटर कूलर चार महीने पहले से खराब हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पंचायत के ईओ श्याम बचन सरोज ने बताया कि जल्द ही वाटर कूलर सही कराए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।