ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में होंगी विविध गतिविधियां
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय वृहद स्तर पर गतिविधियां आयोजित

फर्रुखाबाद, संवाददाता। आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय वृहद स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सचिव के आदेश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में होने वाली गतिविधियों की मानीटरिंग भी करायी जायेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि 14 से 28 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसमें संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूरा होने के तथ्य पर बल दिया जायेगा। ब्लाक और क्षेत्र पंचायतों मे प्रार्थना सभा के बाद हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान, टैग लाइन के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में अमृत सरोवर स्थलों पर बाबा साहब की मूर्ति, चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। वाद विवाद गोष्ठी, सेमिनार आयोजित होंगी। प्रत्येक गैर सरकारी और सरकारी कार्यालयों में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों पर व्याख्यान माला आयोजित की जाएगी। गांवो में महिला सदस्यों की उपस्थिति में भी समारोह होगा। विद्यालयो में भी प्रार्थना सभा व अन्य विविध आयोजन होंगे। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।