Inter-District Sports Competition Dominated by Etawah and Kannauj Players प्रतियोगिताओं में इटावा और कन्नौज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsInter-District Sports Competition Dominated by Etawah and Kannauj Players

प्रतियोगिताओं में इटावा और कन्नौज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। अंर्तजनपदीय पुलिस मुक्केबाजी, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पहले

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 18 April 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
प्रतियोगिताओं में इटावा और कन्नौज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। अंर्तजनपदीय पुलिस मुक्केबाजी, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पहले दिन इटावा और कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुये दोनों ही जनपद के खिलाड़ियों ने पहले स्थान के पदक झटके। फतेहगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने किया। बॉक्सिंग पुरुष 63 से 67 किलोग्राम भारवर्ग में इटावा के रवी कुमार ने पहला, झांसी के संदीप कुमार ने दूसरा, 67 से 71 किलोग्राम भारवर्ग में जालौन के सचिन शाक्य ने पहला, फतेहगढ़ के हिमांशु ने दूसरा, 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग में औरैया के जगदीश बघेल ने पहला, कन्नौज के सौरभ कुमार ने दूसरा, 80 से 83 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर के अर्जुन कुमार ने पहला, फतेहगढ़ के अंकित ने दूसरा, 86 से 92 किलोग्राम भारवर्ग में झांसी के हरीश कुमार ने पहला, फतेहगढ़ के दिलीप सिंह ने दूसरा, 92 प्लस किलोग्राम भारवर्ग मे इटावा के सुभाष चौधरी ने पहला, औरैया के शैलेंद्र शुक्ला ने दूसरा स्थान पाया। बॉक्सिंग महिला में झांसी की सरिता सागर और इटावा की ललिता ने पहला स्थान पाया। जबकि दूसरा स्थान कानपुर नगर की प्रियंका द्विवेदी, कन्नौज की डोली ने प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग में कानपुर नगर के पंकज भाटी ने पहला और इटावा के विकास ने 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान पाया। 60 से 65 किलोग्राम भारवर्ग में ललितपुर के मिलन ने पहला, इटावा के रवि कुमार ने दूसरा, 65 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में कन्नौज के यशवीर ने पहला, जालौन के बृजेंद्र ने दूसरा, 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहगढ़ के पंकज गूजर ने पहला, इटावा के रविदेव ने दूसरा, 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग में इटावा के आकाश पवार ने पहला, फ तेहगढ़ के धर्मंेद्र गूजर ने दूसरा, 80 से 85 किलोग्राम भारवर्ग में कानपुर नगर के योगेश ने पहला, अर्जुन ने दूसरा, 85 से 90 किलोग्राम भारवर्ग में झांसी के हरीश ने पहला, जालौन के राहुल ने दूसरा, 90 से 100 किलोग्राम भारवर्ग में ललितपुर के विकास ने पहला, औरैया के शैलेंद्र ने दूसरा, 100 से 110 किलोग्राम भारवर्ग में इटावा के सुभाष चौधरी और 110 किलोग्राम प्लस भारवर्ग में इटावा के कृष्ण कुमार ने क्रमश: पहला स्थान प्राप्त किया। महिला आर्म रेसलिंग में कन्नौज की मनीषा, कानपुर नगर की कुमकुम, प्रियंका द्विवेदी, कन्नौज की रजनी चौहान और डोली यादव ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। एएसपी डॉ.संजय कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन अजय वर्मा आदि रहे। निर्णायक मंडल में विमलेश कुमार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, संजीव कटियार, करन कुशवाहा, सचिन सिंह, सत्यम मिश्रा, अरविंद शर्मा, चेतना कुमारी का सहयोग रहा। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।