Brutal Murder of Pradyumn Kumar in Dhodhani Village Arrests Made परसौनी में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsBrutal Murder of Pradyumn Kumar in Dhodhani Village Arrests Made

परसौनी में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

धोधनी गांव में प्रद्युम्न कुमार (35) की बुधवार रात लाठी-डंडे से हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि जीवन मुखिया और उसके परिवार ने मामूली विवाद में हत्या की। पुलिस ने गुड़िया देवी और कौशल्या देवी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 18 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
परसौनी में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

परसौनी। थाना क्षेत्र के धोधनी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे युवक प्रद्युम्न कुमार (35) की लाठी-डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्रद्युम्न धोधनी गांव निवासी सुरेंद्र साह का पुत्र था। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का आरोप है कि धोधनी-देमा सड़क पर घर बनाकर रह रहे जीवन मुखिया ने मामूली विवाद में पत्नी व मां संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि प्रद्युम्न पर चाकू से भी हमला किया गया है। सूचना पर बेलसंड इंस्पेक्टर अनिल कुमार व थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी जीवन मुखिया की पत्नी गुड़िया देवी व उसकी मां कौशल्य देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

खून से सने लाठी-डंडे बरामद, गांजा पीने को लेकर हुआ था विवाद

घटनास्थल से पुलिस ने खून से सने लाठी-डंडे को बरामद किया है। गुरुवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार, प्रद्युम्न अन्य दिनों की तरह बुधवार रात करीब 11 बजे गांजा पीने के लिए जीवन मुखिया के घर गया था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और पीट-पीटकर प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी गुड़िया देवी व कौशल्या ने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार की है। सूचना पर मुखिया मुजीबुर्रहमान व सरपंच गोनौर पासवान भी मौके पर पहुंचे थे।

हत्या के बाद शव को नाले में फेंका

जानकारी के अनुसार, जीवन मुखिया पैसे लेकर उसे हमेशा गांजा पिलाता था। हत्या के बाद शव घर के पीछे नाले में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने मोहल्ले में प्रद्युम्न द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर बचाव में हत्या की बात फैलाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने मामले में गुड़िया व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी जीवन मुखिया फरार है। मृतक के भाई विलोचन, मां अनिता देवी व ग्रामीणों ने बताया कि प्रद्युम्न अच्छा लड़का था। आरोपी अपने बचाव में झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

बेरहमी से पिटाई के कारण बाहर निकल आई थी हड्डी

आरोपियों ने प्रद्युम्न की बेहरहमी से पिटाई कर उसके हाथ की हड्डी भी तोड़ दी। मांस भी बाहर निकल गया था। आंत व बगल का हड्डी भी दिखाई दे रही थी। लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा मांग रहे थे। थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपी गुड़िया देवी व कौशल्या देवी को गिरफ्तार किया गया है। जीवन की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।