कोराईं के ध्वस्त बाईपास को लेकर व्यापारियों में रोष
Fatehpur News - -व्यापारियों की समस्या उठाकर पांच वार्ड गठन का दिया निर्देश -व्यापारियों की समस्या उठाकर पांच वार्ड गठन का दिया निर्देश -व्यापारियों की समस्या उठाकर प

फतेहपुर। शहर के अंदर से निकल रहे भारी ओवरलोड वाहनों को लेकर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को समीक्षा बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को जानने और संगठन मजबूती पर बल दिया गया। जिम्मेदारों की लापरवाही से कोराईं के ध्वस्त बाईपास का मुद्दा छाया रहा और व्यापारिक सदस्यता अभियान चलाकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। शहर के कलक्टरगंज स्थित आदर्श व्यापार मंडल प्रधान कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग रहे। जहां पर व्यापारियों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद शासन प्रशासन की लापरवाही से वर्षो से ध्वस्त पड़े कोराईं बाईपास पर नाराजगी जाहिर की।
जिसको लेकर आरपार की लड़ाई का ऐलान कर व्यापारिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, संगठन मंत्री रवि तिवारी को व्यापारियों को जागरुक करने व युवा जिलाध्यक्ष मो इमरान, नगर अध्यक्ष आफाक अली को पांच वार्डो के गठन करने की बात कही। साथ ही संगठन मजबूती पर भी बल दिया गया। यहां पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित तमाम व्यापारी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।