Empowering Girls Education Pragya Club Formed in Fatehpur Schools बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsEmpowering Girls Education Pragya Club Formed in Fatehpur Schools

बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम

Fatehpur News - बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम, प्रज्ञा क्लब बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम, प्रज्ञा क्लब बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम, प्रज

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSat, 12 April 2025 01:04 AM
share Share
Follow Us on
बेटियों के सशक्तीकरण पर बढ़ा एक और कदम

फतेहपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रज्ञा क्लब का गठन किया गया है। काउंसलिंग कर उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में ही छठी कक्षा से ही विशेष निर्देशन की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वह अपनी रुचि के विषय में आगे बढ़ सकें। जिले में 47 राजकीय, 205 वित्त पोषित, 72 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रज्ञा अभियान की शुरूआत की गई है। विद्यालयों में बालिकाओं की रुचि का आंकलन कर उसी के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रज्ञा क्लब की गतिविधियों, बालिकाओं के उल्लेख में उपलब्धियां, साहित्यिक रचनात्मक विधाओं के प्रकाशन को त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय समिति गठित की गई है, जो तीन महीने में बैठक करके गतिविधियों की समीक्षा कर उत्कृष्ट छात्रा को पुरस्कृत कराया जाएगा। साथ ही उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रति माह संवाद कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।