पलिया-बेड़ीजोर कड़हर मार्ग चौड़ी होगी, भूमि पूजन हुआ
Hardoi News - हरपालपुर के पलिया से कड़हर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हुआ है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया। 12.5 किमी मार्ग का चौड़ीकरण 43 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होगा। यह सड़क जिले को...
हरपालपुर। क्षेत्र के पलिया से बेडीजोर कड़हर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। पलिया से कड़हर के बीच 12.5 किमी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए शासन से 43 करोड़ 49 लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। सवायजपुर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का यह प्रमुख मार्ग है। वर्षों से बदहाल पड़ा था। इस सड़क के चौड़ीकरण से फर्रुखाबाद की भी राह आसान होगी। यह सड़क जिले को फर्रुखाबाद जनपद से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि जितनी सड़के पिछले 2022 के बाद बनी है उतनी इस विधान सभा क्षेत्र में कभी नहीं बनी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष रावत ने बताया कि विभाग की तरफ से निर्माण के लिए लगभग 44 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर थी। अब मार्ग की चौड़ाई बढ़कर 7 मीटर हो जाएगी। दिसंबर 2025 तक मार्ग के बन जाने के उम्मीद है। अवर अभियंता कौशल किशोर, विधायक प्रतिनिधि डॉ.रजनीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य पति राणा प्रताप हिमालय, राजकीय ठेकेदार ब्रह्मानंद दीक्षित, समाजसेवी अरविंद मिश्रा, प्रधान रारा यादव, अभिराम सिंह धर्मेंद्र सिंह, आनंद सिंह इस मौके पर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।