Grand Celebration of Lord Krishna s Birth at Shri Madbhagwat Katha in Madri Village टोकरी पर श्रीकृष्ण के दर्शन कर झूम उठे दर्शक, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsGrand Celebration of Lord Krishna s Birth at Shri Madbhagwat Katha in Madri Village

टोकरी पर श्रीकृष्ण के दर्शन कर झूम उठे दर्शक

Fatehpur News - -श्री मद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म की कथा पर बच्चे को श्रीकृष्ण के रूप में सजाया -श्री मद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म की कथा पर बच्चे को श्रीकृष्ण के रूप

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 24 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
टोकरी पर श्रीकृष्ण के दर्शन कर झूम उठे दर्शक

अमौली। क्षेत्र के मदरी गांव में राधेश्याम दुबे के द्वारा गांव के ही माता रानी के मंदिर पर चल रही साप्ताहिक श्री मद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य उमाकांत शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर परीक्षित राधेश्याम दुबे व उनकी पत्नी सावित्री देवी ने लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया।

आचार्य ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस मौके पर रानी तिवारी, संगीता मिश्रा, रीता तिवारी, योगेश दुबे, राम करन दुबे, देव करन दुबे, दयालू दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।