Village Development Halted After Farmer Leader Pappu Singh s Death in Akhari गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश हो गया अखरी, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsVillage Development Halted After Farmer Leader Pappu Singh s Death in Akhari

गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश हो गया अखरी

Fatehpur News - -तिहरा हत्याकांड-5 गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश हो गया अखरी गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश हो गया अखरी गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 11 April 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
गांव के विकास को लगा ग्रहण, लावारिश हो गया अखरी

फतेहपुर। अखरी में अब गांव के विकास को ग्रहण लग जाएगा, पप्पू ने चार साल में जो किया, मुन्नू 20 सालों में नहीं करवा पाया, इतना कहते हुए अखरी के एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग का गला रुंध गया। बोले गांव लावारिश हो गया।

गंगा की तलहटी में बसा हथगाम ब्लाक का अखरी गांव किसान नेता पप्पू सिंह की मौत के बाद लावारिश सा हो गया है। मुन्नू सिंह के घर से 20 सालों तक चली प्रधानी पर पप्पू सिंह ने साल 2021 के पंचायत चुनाव में रोक लगा दी थी। मां रामदुलारी प्रधान बनी तो गांव को मुन्नू सिंह की दबंगई से राहत मिली और गांव के विकास को पंख लगने शुरु हुए।

गांव में खालिशपुर, समापुर, बिंदादीन का पुरवा, वकील का पुरवा, पाहिरापुर मजरे हैं। इन चार सालों में गांव में पांच इंटरकालिंग, पांच नाला निर्माण, चकरोड, मनरेगा से करीब तीख लाख के कच्चे काम, मिनी€स्टेडियम, कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर, जर्जर हो चुके मिनी सचिवालय का जीर्णोधार, जल संचयन के लिए गड्ढों का निर्माण, अमृत सरोवर, दो दर्जन से अधिक हैंडपंप पंचायत से लगे। यहीं नहीं पप्पू सिंह ने गांव के मजरों तक विकास का पहिया दौड़ाया। यही कारण था कि मुन्नू सिंह का वर्चस्व गांव से खत्म होता जा रहा था और पप्पू गांव का चहेता बनता जा रहा था।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को अखरी पहुंचकर मृतक किसान नेता के परिजनों से मुलाकात की। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है। पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर गिराया गया घर भी आरोपी का न होकर एक अन्य व्यक्ति की बहन का है। जिसका वारदात से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना में बचे छोटे-छोटे बच्चों के भरण पोषण हेतु कांग्रेस शासन से दो करोड़ की मांग करती है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी आखिरी गांव पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दे न्याय दिलाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज में इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए। यह घटना निंदनीय है। ऐसी घटना का क्षत्रिय महासभा घोर भर्त्सना करती है। इस दौरान आर पी भदौरिया, डॉ अभिषेक सिंह, महेन्द्र सिंह सेंगर, रंजना सिंह चौहान, कल्पना सिंह, अमित सिंह परिहार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।