तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान
फोटो कांडी दो-प्रखंड क्षेत्र में बारिश के साथ हुआ ओलावृष्टि। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मौसम का मिजाज बदला

गढ़वा, हिटी। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मौसम का मिजाज बदला। दोपहर तक कड़ी धूप थी। उसके बाद करीब दो बजे से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बुधवार को ओलावृष्टि हुई थी। वहीं गुरुवार को कांडी प्रखंड के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के विभिन्न भागों में दोपहर दो बजे से बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हेंठार क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी व आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रखंड के बलियारी, गड़ाखुर्द पंचायत में ओलावृष्टि व आंधी तूफान से कुछ अधिक नुकसान है। वहीं प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में ओलावृष्टि का प्रभाव नहीं है। किसान भोला मेहता, वीरेंद्र मेहता, गोपाल चंद्रवंशी, सर्जक मेहता, शंकर यादव, विनोद मेहता, मुकेश मेहता, बबलू कुमार, रणजीत मेहता, प्रवेश मेहता ने बताया कि ओलावृष्टि से गेंहू की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी भी लगभग 50 प्रतिशत गेंहू की फसल खेतों में ही लगा हुआ है। खेत में काटकर गेंहू का बोझा रखा हुआ था। वह तेज हवा में उड़ गया। गेंहू के अलावे खेतों में लगी सब्जी कद्दू ,भिंडी, करेला, बैगन सहित अन्य सब्जी के फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही आंधी तूफान से आम के फसल को भी नुकसान हुआ है। आम के छोटे छोटे फल टूटकर गिर गए। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर गोदरमाना गोदरमाना और आसपास के क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हुआ। शाम 4.30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश से खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के फसल भींग गए। वहीं महुआ और आम के फसल को नुकसान हुआ है। वहीं सोनतटीय इलाकों में झमाझम हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। किसानों के खेतों में तैयार रबी फसल गेहूं, सरसों, चना, अरहर सहित अन्य फसलों को बारिश होने से नुकसान हुआ ह। किसानों ने बताया कि फसल की कटाई चल रही थी। कुछ खलिहान में कटने के बाद रखे हुए थे। अचानक बिना मौसम बरसात से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।