बारा के किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी
Gangapar News - प्रयागराज पावर प्लांट बारा के खिलाफ भारतीय किसान यूनियान द्वारा शुरू किया गया धरना रविवार को पांचवें दिन भी टिकैत मैदान कपारी में जारी रहा। बारा तहसील के सैकड़ों किसानों ने धरने में प्रतिभाग किया।...
प्रयागराज पावर प्लांट बारा के खिलाफ भारतीय किसान यूनियान द्वारा शुरू किया गया धरना रविवार को पांचवें दिन भी टिकैत मैदान कपारी में जारी रहा। बारा तहसील के सैकड़ों किसानों ने धरने में प्रतिभाग किया। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा।
किसानों के धरने की अध्यक्षता कर रहे सालिगराम यादव ने बताया कि किसानों की लड़ाई गत माह में भी चली थी। डीएम इलाहाबाद के समक्ष पावर प्लांट के अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों की बीच वार्ता हुई थी। वार्ता में अन्य मांगों के साथ सीमेंट कंपनी बंद करने का निर्णय हुआ था। सीमेंट कंपनी बंद हो गई। किसानों के धरने के समापन के बाद प्लांट के अधिकारियों ने सीमेंट कंपनी शुरू कर दिया। इसी के विरोध में बारा का किसान आक्रोशित है। रविवार को धरने का पांचवा दिन रह। प्रशासन के अधिकारी मौन हैं। इससे किसान यूनियन सोमवार से किसान क्षेत्र के लोहगरा, सुंदरपुर, भोड़ी, सिरवइया, लौंद कला, बघला, दुबहा, खपरा, अमिलिहाई,शिवराजपुर, बेनीपुर आदि गांवों में जागरुकता रैली निकालेगा। रैली के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम होगा। धरने को गुड्डी पटेल, शैल कुमारी, रातनरेश, गौरव, गंगाधर शुक्ल, केदारनाथ यादव, महादेव मिश्र, सुरेंद्र सिंह, समर बहादुर, मान सिंह, हरपाल सिंह, शेषमणि, बीरेंद्र तिवारी, नीरज मिश्र, गगन सिंह आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।