BJP s Tiranga Yatra in Prayagraj Operation Sindoor Launched कोरांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आज, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP s Tiranga Yatra in Prayagraj Operation Sindoor Launched

कोरांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आज

Gangapar News - कोरांव/गिरगोंठा। भाजपा जिला प्रयागराज अन्तर्गत विधान सभा कोरांव में मंगलवार शाम चार बजे ऑपरेशन सिन्दूर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 19 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
कोरांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आज

भाजपा जिला प्रयागराज अन्तर्गत विधान सभा कोरांव में मंगलवार शाम चार बजे ऑपरेशन सिन्दूर के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यह तिरंगा यात्रा नहर कालोनी एवं ब्लॉक कोरांव के सामने से शुरू होकर गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव परिसर में समाप्त होगी। जिसमें पार्टी के विभिन्न श्रेणी के कार्यकर्ताओं को शिरकत करने के लिए जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने कहा है। यात्रा में सम्बन्धित मंडल के प्रबुद्धजन एवं जिला पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान क्षेत्र एवं प्रदेश के पदाधिकारी, निवर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल की टीम, मंडल प्रभारी, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक आदि शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।