Eid ul-Fitr Celebrated with Joy and Simplicity in Ramnagar उरुवा में जोशोखरोश के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी नमाज, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsEid ul-Fitr Celebrated with Joy and Simplicity in Ramnagar

उरुवा में जोशोखरोश के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी नमाज

Gangapar News - उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार को ईदुलफित्र का त्योहार बड़े ही जोशोखरोश एवं सादगी के

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 31 March 2025 02:29 PM
share Share
Follow Us on
उरुवा में जोशोखरोश के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी नमाज

क्षेत्र में सोमवार को ईदुलफित्र का त्योहार बड़े ही जोशोखरोश एवं सादगी के साथ मनाया गया। सुबह होते ही नमाज पढ़ने वाले लोगों की भीड़ रामनगर की ईदगाह में जमा होने लगी सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। मस्जिद के हाफिज सुहैल अहमद ने ईदगाह में इकट्ठा हुए नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाया। गौरतलब हो कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के एक महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार मनाते हैं। मस्जिद के हाफिज सुहैल अहमद ने बताया कि रमजानुल मुबारक महीने में हिजरी की 26 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब ने कुरान उतारी थी। इसी के उपलक्ष में ईद उल फित्र का त्योहार चांद देखने के बाद मनाया जाता है। नमाज अदा करने में आसपास के गांव तरवाई, बिगहना, कपूरी का पूरा, समोगरा, मवैया, माता का पूरा, पट्टीनाथ राय, चिलबिला सहित कई गांव के लोगों ने नमाज पढ़ने में शिरकत की। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने देश के अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।