Extreme Heat in Koraon Market Silence as Temperatures Soar देर शाम तक तपता रहा कोरांव, मुंह ढककर सड़क पर निकले, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsExtreme Heat in Koraon Market Silence as Temperatures Soar

देर शाम तक तपता रहा कोरांव, मुंह ढककर सड़क पर निकले

Gangapar News - कोरांव/ गिरगोठा हिन्दुस्तान संवाद। सचित्र सोमवार के बाद मंगलवार का पारा भी शाम चार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 22 April 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
देर शाम तक तपता रहा कोरांव, मुंह ढककर सड़क पर निकले

कोरांव/ गिरगोठा हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार के बाद मंगलवार का पारा भी शाम चार बजे तक दहकता रहा। दोपहर होते ही कोरांव और आसपास के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। निकलने पर ऐसा लगता था कि चेहरा और शरीर झुलस जाएगा। गनीमत यह रही कि पछुआ हवा का प्रभाव था। यदि कहीं पुरवैया हवा की चिपचिपाती गर्मी होती तो जीना मुश्किल हो जाता है। कोरांव, लेड़ियारी, खीरी और बड़ोखर बाजारों की सड़कें बारह बजे के बाद लगभग सूनी हो गई। इक्का दुक्का लोग जरूरी कार्य के कारण सड़क से गुजरते नजर आए। एक बजे स्कूलों से निकलती लड़किया और महिलाएं मुंह पर दुपट्टा बांधे निकलती दिखाई दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।