मेजा ऊर्जा निगम में श्रमिकों को किया गया सम्मानित
Gangapar News - श्रम दिवस पर मेजा उर्जा निगम में श्रमिकों को दिया गया उपहार मेजा। गुरूवार को मेजा उर्जा निगम में श्रम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम
मेजा ऊर्जा निगम में श्रम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रमिकों के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे निगम के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने श्रमिकों को पुरष्कार व स्मृति चिह्न देते हुए कहा कि किसी भी संस्था को आगे बढ़ाने में उस संस्था के कर्मचारियों की भूमिका बहुत अहम होती है। इस अवसर पर मौजूद रहे डीजीएम मानव संसाधन मनोज कुमार वर्मा ने श्रमिकों के अधिकार क्या हैं इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। एजीएम सतर्कता नवाब खान अंसारी ने कहा कि किसी भी कार्य को हम सर्तकता के साथ करें तभी वह कार्य सफल होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।