Promoting Indian Culture Roots to Roots Workshop on Odissi Dance अखंड भारत के लिए सांस्कृतिक आदान प्रदान जरूरी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsPromoting Indian Culture Roots to Roots Workshop on Odissi Dance

अखंड भारत के लिए सांस्कृतिक आदान प्रदान जरूरी

Gangapar News - केंद्रीय विद्यालय फूलपुर में ओडिसी नृत्य कार्यशाला का हुआ आयोजन बाबूगंज। हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 16 April 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
अखंड भारत के लिए सांस्कृतिक आदान प्रदान जरूरी

हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है। इसकी एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में लोक संस्कृतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन लोक संस्कृतियों संरक्षित करते हुए भावी पीढ़ी को हस्तांतरित करने की बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है। यह बातें भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा संचालित रूट्स टू रूट्स के तहत ओडिसी नृत्य की कार्यशाला में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा दत्त पाठक ने बुधवार को कही। कार्यशाला में ओडिसी नृत्य की विशेषज्ञ आचार्य कलाकार जुनाही रतन ने नृत्य प्रस्तुत करते हुए इसकी महत्ता और बारीकियों से छात्र छात्राओं को परिचित कराया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार देश के विभिन्न कला और संस्कृतियों से बच्चों को रूबरू होने एवं उन्हें हमारी विरासत का ध्वजवाहक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। रूट्स टू रूट्स सौ से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान प्रदान को प्रोत्साहित करने और नीतियां बनती है। कार्यक्रम का संचालन रानीलता भदौरिया ने किया। इस दौरान पंकज कुमार बाजपेई, कीर्ति शर्मा, वीरभान, शरद प्रसाद पाठक आदि सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।