Thieves Steal Loader Rickshaw from E-Rickshaw Showroom in Prayagraj शोरूम का ताला तोड़ ई रिक्शा चोरी, दी तहरीर, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsThieves Steal Loader Rickshaw from E-Rickshaw Showroom in Prayagraj

शोरूम का ताला तोड़ ई रिक्शा चोरी, दी तहरीर

Gangapar News - सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। होलागढ़ मोड़ स्थित ई रिक्शा शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लोडर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 30 April 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
शोरूम का ताला तोड़ ई रिक्शा चोरी, दी तहरीर

होलागढ़ मोड़ स्थित ई रिक्शा शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लोडर रिक्शा चोरी कर फरार हो गए। सुबह शोरूम खोलने पहुंचा कर्मचारियों तो घटना की जानकारी हुई। मामले की शिकायत सोरांव पुलिस से किया है। घटना मंगलवार रात की है। सोरांव चौराहे से चंद कदम दूरी पर होलागढ़ मोड के समीप प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर प्रयागराज तेलियरगंज के साहिल सिद्दीकी ने किराए पर दुकान लेकर आर्यन ट्रेडर्स के नाम से ई-रिक्शा शोरूम खोला है। ई रिक्शा शोरूम का संचालन के साथ ई-रिक्शा की सर्विसिंग होती है। मंगलवार रात शोरूम बंद कर घर चले गए। ‌ बुधवार सुबह शोरूम खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर से तीन ताला गायब था। शोरूम खोल कर देखा तो लोडर हाइड्रोलिक रिक्शा एवं बैटरी के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब था। साहिल सिद्दीकी ने सोरांव पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना से सोरांव के व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। हाईवे पर लगातार पुलिस के साथ रात में वाहनों का आवागमन होने के बाद चोरों ने दुस्साहस करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।