सरकार की नीतियों की दी जानकारी
Gangapar News - उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने विकास योजनाओं की...
करमा, हिन्दुस्तान संवाद उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा करछना के चाका भाजपा पदाधिकारियों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सोमवार शाम को घोघापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने लोगो को भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए गए विकास के विषय में विस्तार से बताया। मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बलापुर, घोघापुर, देवरी, नीबी आदि गांवों में भाजपा का झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर चाका मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय, पृथ्वी पाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मण्डल प्रभारी राजू सिंह मण्डल महामंत्री राकेश सिंह, सुनील उपाध्याय, विनोद पांडेय, सत्यप्रकाश, रामजी निषाद, अनिरुद्ध गौतम सहित भाजपा के पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न मोर्चों के सदस्य, पार्षद, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।